राईकाबाग मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
कार्य विस्तार और संगठन मजबूती पर विशेष जोर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राईकाबाग मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर संपन्न। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देशानुसार राईकाबाग मण्डल का प्रशिक्षण शिविर मॉं जगदम्बा मन्दिर आरटीओ ऑफिस के पास सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इसके पश्चात् विभिन्न सत्रों में आयोजित शिविर में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुभाष गहलोत,पूर्व जिला अध्यक्ष जगत नारायण जोशी, हितेश व्यास,जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित,बालोतरा संगठन प्रभारी राजेंद्र बोराणा,जिला महामंत्री ओमप्रकाश दैय्या,डां संगीता सोलंकी द्वारा अलग-अलग सत्रों के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एवं वैचारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर में वक्ताओं ने संगठन की कार्यपद्धति,भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी,संगठन विस्तार के उपाय तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। वर्तमान समय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया,एआई, नमो एप एवं सरल एप के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया।
मण्डल प्रशिक्षण शिविर में जिला महामंत्री ओमप्रकाश दैय्या,गौरव जैन,जिला प्रवक्ता कैलाश गौड़, मंडल प्रभारी महेश व्यास,मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह ज्याणी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष उम्मेद सिंह एवं मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय नायकों की जीवनी की प्रदर्शनी भी लगायी गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा कार्यकर्ताओं को वैचारिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। राष्ट्र के महान नायकों के जीवनी की प्रदर्शनी उनके योगदान एवं बलिदान को सच्ची श्रद्धाजंलि है।