Doordrishti News Logo

जोधपुर और बीकानेर-हावड़ा ट्रेनों का बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव मंजूर

  • जल्द होगी ठहराव तिथि की घोषणा
  • जोधपुर से बांदीकुई के लिए मिलेगी अतिरिक्त ट्रेन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर और बीकानेर-हावड़ा ट्रेनों का बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव मंजूर। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की बढ़ती सुविधा और मांग को देखते हुए भारतीय रेल की दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के बांदीकुई जंक्शन पर आवागमन (अप-डाउन) दोनों दिशा में ठहराव को मंजूरी प्रदान की है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि इसके तहत ट्रेन संख्या 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस सप्ताह में 4 दिन जो सोम,मंगल, गुरु व शुक्रवार को जोधपुर से प्रस्थान करेगी तथा 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस सप्ताह में 3 दिन जो बुध,शनि व रविवार को बीकानेर से प्रस्थान करेगी,बांदीकुई जंक्शन पर रुकेगी।

राईकाबाग मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

उल्लेखनीय है कि पहले हावड़ा- जोधपुर एवं हावड़ा-बीकानेर की दोनों जोड़ी ट्रेनों का यहां केवल एकतरफा ठहराव था,जिसे अब बढ़ाकर दोनों दिशाओं में कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा दो मार्च 2026 को जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय क्षेत्रीय यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

उन्होंने कहा कि दोनों ट्रेनों के इस ठहराव से जोधपुर और बीकानेर से बांदीकुई आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी।

ठहराव तिथि की घोषणा के साथ होगा ठहराव
हालांकि इन ट्रेनों के ठहराव की प्रभावी तिथि अभी घोषित नहीं की गई है जिसे जल्द ही अलग से सूचित किया जाएगा। इस निर्णय से बांदीकुई एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर विकल्प मिलेंगे और रेल नेटवर्क और अधिक मजबूत होगा।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026