अरोड़ा खत्री समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अरोड़ा खत्री नागौरी समाज समिति,जोधपुर की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को प्राकृतिक चिकित्सालय,लाल पुलिया,चौपासनी रोड में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ.महेंद्र सिंह राठौड़ (पूर्व जेडीए चेयरमैन एवं राज्यमंत्री) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ.सुरेंद्र अरोड़ा (अध्यक्ष,अरोड़ा खत्री समाज सर्वोच्च समिति) उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वरुण भगवान की स्तुति के साथ हुआ।

समारोह में संरक्षक परमानंद खत्री एवं धर्मदास अरोड़ा ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष विष्णु कुमार अरोड़ा,उपाध्यक्ष संदीप अरोड़ा,मंत्री विकास अरोड़ा तथा कोषाध्यक्ष विजय राज अरोड़ा सहित समिति के अन्य सदस्य श्रीनाथ अरोड़ा,जितेंद्र अरोड़ा,विनोद अरोड़ा,नारायण अरोड़ा,जतिन अरोड़ा एवं संगीता अरोड़ा ने भी समाज सेवा का संकल्प लेते हुए कार्यकारिणी सदस्य के रूप शपथ ग्रहण की।

नाबालिग से कुकर्म का प्रयास,पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

कार्यक्रम के दौरान पूर्व कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। नई कार्यकारिणी का स्वागत राजस्थानी अरोड़ा खत्री समाज सर्वोच्चय समिति, जोधपुरी अरोड़ा खत्री समाज न्यास तथा वूमेन पावर ऑफ अरोड़ा ग्रुप की ओर से किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों,समाजबंधुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता,शिक्षा और युवा सहभागिता को बढ़ावा देने पर बल दिया तथा नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं।अंत में संगठन एवं प्रचार मंत्री अशोक अरोड़ा ने सभी अतिथियों,समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। संचालन धर्मेंद्र अरोड़ा एवं देवाशीष अरोड़ा ने किया।