भारत समन्वय धाम में शुरू होगा विशेष अभियान

जोधपुर में गूंजेगा गीता ज्ञान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भारत समन्वय धाम में शुरू होगा विशेष अभियान। गीता परिचय अभियान के अंतर्गत शनिवार 14 मार्च को सायं 5 बजे से कमला नेहरू नगर स्थित भारत समन्वय धाम में श्रीमद्भगवद्गीता की फिजिकल कक्षाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कथावाचक आचार्य रामानुज के सानिध्य में गीता पाठ की शुरुआत होगी। आचार्य रामानुज,ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के परम शिष्य हैं और उनके आशीर्वचनों के साथ कार्यक्रम का आरंभ होगा।

शातिर वाहन चोर को पकड़ा सात गाड़ियां बरामद

इस अवसर पर भारत समन्वय धाम के पदाधिकारी उम्मेद किशन पुरोहित, उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह सांखला,गुरुजी के शिष्य तथा गीता परिचय अभियान से जुड़े आचार्य नारायण सिंह चारण और आचार्य सुधा गर्ग भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद्गीता के प्रथम अध्याय की शुरुआत आचार्य सूर्य प्रकाश शर्मा द्वारा कराई जाएगी।

यह गीता अध्ययन का एक वर्षीय पाठ्यक्रम है,जिसकी कक्षाएं प्रत्येक शनिवार को भारत समन्वय धाम में नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी। इस आयोजन में धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गीता के ज्ञान का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

आगामी बजट में पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधानों की मांग

February 9, 2026

कारोबारी को लिया एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में

February 9, 2026

भारी मात्रा में टिन और वेपर मिले 200 टिन घी, घी तेल के टैंक और सिलेण्डर चूल्हे सीलबंद

February 7, 2026

केंद्रीय बजट से आशाएं

January 30, 2026

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन

January 28, 2026

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

January 27, 2026

जोधपुर आईटी यूनियन का स्नेह मिलन सक्षम-2025 संपन्न

December 21, 2025