Doordrishti News Logo

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

  • सिर्फ दो घंटे काम करने का दिया लालच
  • ठगों ने अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाई राशि

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए। शहर में एक युवक से वर्क फ्रॉम होम के नाम से पार्ट टाइम नौकरी के झांसे में ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक को नौकरी का झांसा देकर ठग विभिन्न खातों में राशि ट्रांसफर करवाते रहे। बार-बार राशि देने और फिर भी नौकरी नहीं मिलने पर युवक को ठगी का अहसास हुआ।

सरदारपुरा थाने में इस्तगासे के जरिए दी रिपोर्ट में बीएम लॉ कॉलेज, सरदारपुरा निवासी लोकेन्द्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने बताया कि उनके पास रहेजकॉर्प के नाम की कम्पनी से एक टेलीग्राम लिंक एसएमएस के जरिेए 22 मई 2025 को आया। इसमें भेजने वाले ने उसे पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताया कि आपको इस लिंक पर एक आईडी क्रिएट करनी है। इस पर आपको रोजाना एक दो घंटे कार्य करना है। फिर उस लिंक को ऑपन करके एक आईडी क्रिएट की।

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

आईडी सफलता पूर्वक क्रिएट हो गई। इसके बाद अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया।
इसके बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्रा में लोकेन्द्र सिंह के क्रेडिट कार्ड से 7800 रुपए, आईडीएफसी फस्ट बैंक लोकेन्द्र सिंह के खाते से आरोपी के खाते में राशि 10 हजा रुपए ट्रांसफर किए।

इसके बाद अलग-अलग बैंकों के खातों में क्रेडिट कार्ड और अकाउंट से 14287, दस हजार, बीस हजार, 55791 रुपए, 49 हजार, पांच हजार, 34 हजार रुपए ट्रांसफर किए। ऐसे में कुल 276078 रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद और राशि की डिमांड करने पर पीडि़त को ठगी का एहसास हुआ।

Related posts:

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026

गांजे के साथ युवक को पकड़ा

February 28, 2026