जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार। भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने शनिवार को जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार संभाल लिया। वे यहां राजेश मीणा की जगह स्थानांतरित होकर आए है।
राज्य सरकार ने पिछले दिनों आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर की थी। इसमें जोधपुर के आईजी राजेश मीणा का स्थानांतरण महानिरीक्षक पुलिस गृह रक्षा जयपुर कर दिया गया था। उनकी जगह सीआईडी सीबी के आईजी सत्येंद्र सिंह को जोधपुर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पद पर लगाया गया। उन्होंने आज यहां कार्यालय में पदभार संभाल लिया।
शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन
इस दौरान अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने जोधपुर के पुलिस कमिश्रर भी बदले थे। भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर अधिकारी शरत कविराज को जोधपुर कमिश्नर लगाया गया है। कविराज पूर्व में जोधपुर ग्रामीण के एसपी रह चुके हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही पदभार संभाल लिया था।
Related posts:

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

