Doordrishti News Logo

मौसेरे भाई ने गेंती से हमला कर हत्या की फिर खुद फंदे पर लटका

  • मौसेरे भाई बहन के शव घर में मिले
  • लड़की के बालिग होने में थे दस दिन बाकी
  • शवों की पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू -मंगलवार को ही गांव यहां जोधपुर मौसी के पास आई थी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मौसेरे भाई ने गेंती से हमला कर हत्या की फिर खुद फंदे पर लटका। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित एक कॉलोनी क्षेत्र में आज दिन में युगल के शव एक घर में मिले। युवक फंदे पर लटका था तो दूसरे कमरे में लडक़ी का रक्त रंजित शव फर्श पर पड़ा था। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी सहित एफएसएल और एमओबी को बुलाया गया।

प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर आत्महत्या का प्रतीत हुआ है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शवों को पुलिस ने देर शाम एमजीएच की मोर्चरी में रखवाने के साथ पोस्टमार्टम प्रक्रिया को शुरू कराया गया। युवक और लडक़ी के परिजन की तरफ से अलग-अलग रिपोर्ट दी जा रही है।

चौहाबो थानाधिकारी ईश्चर चंद पारिक ने बताया कि आज दिन में सूचना मिली कि एक कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में रस्सी का फंदा बना कर खुदकुशी कर ली है। युवक के पिता छत के रास्ते से ऊपरी कमरे पर गए तो वह बेटा फंदे पर लटका नजर आया। इस पर बाद में पुलिस को सूचना दी गई।

बाइक सवार के पास मिला अवैध डोडा पोस्त

थानाधिकारी पारिक ने बताया कि सुसाइड की सूचना के साथ ही घर की तलाशी ली गई तब एक अन्य कमरे में लडक़ी का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पास में गेंती पड़ी थी, संभवत: उससे वार कर हत्या की गई और युवक ने फंदा लगाया है।

दोनों मौसेरे भाई-बहन 
आरंभिक पड़ताल में पता लगा कि युगल मौसेरे भाई-बहन हैं। लडक़ी को बालिग होने में दस दिन बाकी थे। मार्च प्रथम सप्ताह में उसका जन्म दिन आने वाला है। आधार कार्ड से आरंभिक तौर पर यह जानकारी मिल पाई। युवक 27 साल का है।

मंगलवार को आई थी यहां पर 
लडक़ी मंगलवार को ही अपने गांव से जोधपुर मौसी से मिलने आई थी। हत्या और आत्महत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चला है। अग्रिम जांच की जा रही है।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था 
जानकारी के अनुसार युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिवार भी मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला है जो वर्तमान में एक कॉलोनी में निवासरत है। यहां घर का मकान बना हुआ है।

उच्चाधिकारी पहुंचे मौके पर 
इधर घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल, एडीसीपी वेस्ट रोशन मीना,एसीपी प्रतापनगर रविंद्र बोथरा,खुद थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक के साथ एफएसएल,डॉग स्क्वायड और एमओबी को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने मौके से रक्तरंजित गेंती को भी बरामद किया है।

Related posts: