Doordrishti News Logo

बाइक सवार के पास मिला अवैध डोडा पोस्त

डीएसटी वेस्ट ने पकड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक सवार के पास मिला अवैध डोडा पोस्त।कमिश्नरेट पुलिस की जिला पश्चिम की स्पेशल टीम ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक बाइक पर सवार था और उसके तलाशी लिए जाने पर यह डोडा पोस्त का चूरा मिला। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया है।

तूफानी गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार जिला पश्चिम के डीएसटी प्रभारी एसआई महेंद्र ङ्क्षसह ने मुखबिरी सूचना पर चौपासनी रोड पर आई एक मिष्ठान भंडार के निकट बाइक सवार को रूकवाया और तलाशी। तलाशी में उसके पास अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस पर आरोपी कुड़ी भगतासनी निवासी गणपत को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से आधा किलो के तकरीबन डोडा चूरा मिला है।