Doordrishti News Logo

मकान मालकिन को चाबी सौंपने के बाद भी लाखों की चोरी

  • संदिग्ध चोरी पर पुलिस कर अब गहन जांच
  • किराएदार ने दी रिपोर्ट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मकान मालकिन को चाबी सौंपने के बाद भी लाखों की चोरी। शहर के श्याम नगर प्रथम चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में एक घर में संदिग्ध हालात में चोरी हो गई। घर से लाखों के जेवरात और नगदी पार हुई है। घर की मुखिया ने 3 फरवरी को बाहर जाने के समय चाबियां मकान मालकिन को सौंपी थी। वापिस 6 फरवरी की रात को लौटी तब चोरी का पता लगा। फिलहाल पुलिस इस संदिज्ध चोरी के खुलासे का प्रयास कर रही है। केस दर्ज हुआ है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित श्याम नगर प्रथम में रहने वाली गायत्री जैन पत्नी राहुल जैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 3 फरवरी की दोपहर में जोधपुर से बाहर गई थी। जाते समय घर की चाबियां मकान मालकिन ममता जैन को सौंप कर गई और कहा कि उसकी ननद भारती आएगी तब चाबी उसे सौंप देना। रिपोर्ट के अनुसार 6 फरवरी की रात को गायत्री जैन घर पर लौटी तब घर के लॉकर पर हेयर पिन मुड़ी हुई मिली। किसी ने लॉक खोल कर वहां से सोने चांदी के आभूषण चोरी करने के साथ 10-10 रुपए की 4 गड्डियां एवं 01 लाख की नगदी चुरा ली। लाख रूपए उसने अपनी कार बेची थी तब आए थे।

मौसेरे भाई ने गेंती से हमला कर हत्या की फिर खुद फंदे पर लटका

यह जेवरात हुए चोरी 
रिपोर्ट के अनुसार हॉल में रखी चांदी की मूर्तियां,लोटा,कटोरियां,दो दीपक,800 ग्राम सिक्के,बच्चों की पायल बिछियां जोडिय़ां,पायलों की जोड़ी,कलश,रिंग के साथ गोल्ड की चेन 7 ग्राम,ईयर रिंग 4, पेडेंट- मंगलसूत्र आदि चोरी हो गए।

घर मालकिन ने पूछताछ में दी यह जानकारी 
चोरी के संबंध में जब घर मालकिन से पूछताछ की तो बताया कि गायत्री के पति राहुल का दोस्त आया था और उसने कहा कि उसका बैग घर में भूल गया है तब उसे चाबी दी गई है। राहुल की फोन पर बता कराई गई थी तब पीछे से शादी होने की आवाजें आ रही थी। राहुल ने कहा कि आंटी चाबी दे दो। रिपोर्ट में यह भी बताया कि घर में दो कारीगर भी काम कर रहे थे।

सामान सही सलामत मिला 
दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गायत्री जैन जब अपने घर पहुंची तो सामान सही सलामत मिला था, लॉकर में पिन जरूर मुड़ी हुई मिली थी। चोरी कैसे हुई उसकी समझ से परे है। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए है,मगर कोई आता जाता नजर नहीं आया है।