एम्स सिक्योरिटी गार्ड में लगे कार्मिक के खाते से रूपए पार
- कोई मैसेज नहीं मिला, न ही लिंक क्लिक किया
- क्रेडिट कार्ड से निकल गए 72 हजार
जोधपुर [दूरदृष्टीन्यूज़],एम्स सिक्योरिटी गार्ड में लगे कार्मिक के खाते से रूपए पार।
शहर के प्रतापनगर स्थित देवी रोड चांदणा भाखर में रहने वाले एम्स सिक्योरिटी गार्ड के क्रडिट कार्ड से हेराफेरी कर किसी शातिर ने 72 हजार रुपए की निकासी कर डाली। उसके पास न तो कोई फोन आया और न ही किसी तरह का मैसेज। पीडि़त ने प्रतापनगर थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है।
मादक पदार्थों के साथ युवक को पकड़ा
प्रतापनगर थाने के एएसआई भजनीराम ने बताया कि देवी रोड चांदणा भाखर के रहने वाले भरत राव पुत्र मदनलाल राव ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसने एक निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड ले रखा है और उसकी ब्रांच प्रतापनगर में है। वह एम्स सिक्योरिटी गार्ड में कार्यरत है। 16 फरवरी को उसके फोन में न तो कोई मैसेज आया और न ही किसी प्रकार लिंक आया था। जिससे उसने कोई छेड़छाड़ की हो,फिर भी उसके बैंक खाते से 72 हजार रुपए क्रेडिट कार्ड के जरिए निकल गए। एएसआई भजनीराम ने बताया कि रुपए कहां और किस प्रपंच में निकाले गए हैं, इसका ब्यौरा जुटाया जा रहा है।अग्रिम जांच की जा रही है।
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

