जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

जनसुनवाई प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला स्तर पर संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, जनसुनवाई,शिकायत निवारण, बजट घोषणाओं एवं न्यायालयीन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण, तथ्यात्मक एवं संवेदनशील तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक लंबितता स्वीकार्य नहीं होगी।

तीन दिवसीय निःशुल्क फिजियोथैरेपी-एक्यूप्रेशर शिविर 21 से

मुख्यमंत्री एवं वीआईपी प्रकोष्ठ प्रकरणों की विभागवार समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ एवं वीआईपी प्रकोष्ठ में लंबित प्रकरणों, न्यायालयीन प्रकरणों,अवमानना मामलों तथा पीएलपीसी से संबंधित मामलों की विभागवार समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन प्रकरणों में स्पष्ट उत्तरदायित्व तय करते हुए त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,ताकि अनावश्यक देरी से बचा जा सके।

जिला कलक्टर ने विभिन्न बजट घोषणाओं के अंतर्गत भूमि आवंटन से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग निर्धारित समय सीमा में भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, अतः इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए।

बैठक में न्यायालय में लंबित प्रकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग न्यायालयीन मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा तय समय-सीमा में प्रभावी पैरवी करते हुए प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी,उपखंड अधिकारी जोधपुर दक्षिण (आईएएस) प्रीतम कुमार,अतिरिक्त जिला कलेक्टर (द्वितीय) सुरेंद्र सिंह पुरोहित सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026