Doordrishti News Logo

जनाधार से छेड़छाड़ कर महिला से 3.50 लाख का फ्रॉड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जनाधार से छेड़छाड़ कर महिला से 3.50 लाख का फ्रॉड। शहर के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के जनाधार कार्ड से छेड़छाड़ कर 3.50 लाख का फ्रॉड किया गया। पीडि़ता ने सूरसागर थाने में नामजद लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी है। पुलिस की तरफ से अब जांच की जा रही है।

झालामंड नवदुर्गा कॉलोनी में घर में लगी भीषण आग

सूरसागर पुलिस ने बताया कि पहाड़ेश्वर महादेव कॉलोनी भैरवा भाखर कबीर नगर की रहने वाली अंजू पत्नी लक्ष्मण की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह गत साल 29 नवंबर को चैनपुरी और प्रमोद लुहार से मिली थी। किसी काम के लिए उन्हें जनाधार कार्ड दिया गया। मगर उन लोगों ने कार्ड का दुरूपयोग करते हुए छेड़छाड़ कर धोखे से 3.50 लाख का धोखाधड़ी कर राशि हड़प ली। इसका पता लगने पर शिकायत की तो वे देने के नाम पर टालमटोल जवाब देने लगे। पुलिस ने अब पीडि़ता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है।

Related posts: