Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती मंडोर स्थित नीम का बेरा सुरपुरा में एक परिवार पर आपसी रंजिश पर कुछ लोगों ने हमला किया। इससे दो तीन लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर हत्या प्रयास में केस दर्ज किया। कुछ लोगों को बाद में शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण में गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि नीम का बेरा सुरपुरा मंडोर निवासी भीखाराम पुत्र प्रेमसिंह माली ने रिपोर्ट दी। इसके अनुसार लूणसिंह और उसके तीन पुत्रों सेठाराम, किशोर, भगवानाराम आदि ने उसके परिवार पर हमला किया। हमले में परिवार के दो तीन लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने हत्या प्रयास में केस दर्ज किया और सिंधियों की राजयाणी रामपुरा भाटियान निवासी लूण सिंह माली, रेखाराम उर्फ सेठूराम, किशोर सिंह, भगवाना राम सहित दो महिलाओं को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के बीच आपसी विवाद होना बताया जाता है। पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :- लारेंस का भाई अनमोल सहित आठ गुर्गें प्रदेश की अन्य जेलों में स्थानांतरित

 

Related posts: