Doordrishti News Logo

जोधपुर, बल, बुद्धि व पराक्रम के देवता हनुमानजी की जयंती मंगलवार को श्रद्धापूर्वक व भक्ति भाव से मनाई गई। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए जन अनुशासन पखवाड़ा के कारण घरों में ही हनुमान जयंती मनाई गई। हालांकि हनुमान मंदिरों में सिर्फ पुजारियों ने पूजा अर्चना व आरती की। घरों में भक्तों ने पूजा अर्चना कर हनुमानजी को भोग लगाया और पूरे परिवार ने इस प्रसादी को ग्रहण किया।

हर साल चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर शहर में हनुमान जन्मोत्सव के कई कार्यक्रम होते रहे हैं लेकिन इस बार भी पिछले साल की तरह लॉक डाउन जारी है। लिहाजा मंगलवार को हनुमान जयंती पर ऐसे सामूहिक कार्यक्रम नहीं हुए। लोगों ने आज हनुमान जयंती घरों में ही रहकर पारम्परिक तरीके से मनार्ई। घरों में ही उन्होंने पवनपुत्र हनुमान की पूजा- अर्चना की। मंदिरों में सिर्फ पुजारियों ने पूजन-आरती किए। सुंदरकांड, 56 भोग झांकी, भंडारा-प्रसादी और अन्य कार्यक्रम नहीं हुए। लोगों ने घरों में ही हनुमानजी के चित्र-फोटो पर पुष्प, दूब, श्रीफल अथवा अन्य वस्तुओं से भोग लगाकर पूजन किया। इसके साथ ही हनुमान चालीसा, रामचरित मानस,सुंदरकांड का पाठ, भजन- कीर्तन भी किए गए। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को सरकारी गाइडलाइन की पालना करते हुए पालरोड स्थित श्रीपाल बालाजी मंदिर में शहर के श्रद्धालुओं के लिए सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आरती व दर्शन का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी महंत रामेश्वरदास रामावत ने बताया कि बढ़ते संक्रमण के चलते सरकारी गाइडलाइन की पालना में मंदिर के पट बंद होने तथा मंगलवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों के लिए सुबह व शाम की आरती का लाइव प्रसारण यू-टयूब व फेस बुक के माध्यम से किया गया जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालु ऑनलाइन जुड़े तथा सभी ने केसरीनंदन से शीघ्र ही कोरोना रूपी संकट से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।

सूरसागर बड़ा रामद्वारा परिसर स्थित हनुमान मंदिर में रामद्वारा के रामस्नेही संतों ने सुंदरकाण्ड पाठ किया। रातानाडा गणेश टेकरी स्थित सर्व कार्य सिद्ध हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव सादगीपूर्वक मनाया गया। पुजारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण भक्तों का मंदिर में प्रवेश वर्जित था। कोरोना गाइडलाइन पालना के साथ दोपहर में केवल पांच सदस्यों की ओर से सुंदरकांड का पाठ किया गया। चांदपोल के बाहर गोवर्धन तालाब में हनुमानगढ़ में मंगलवार को केसरीनंदन महावीर हनुमान का जन्मोत्सव मनाया गया। हनुमानगढ़ बालाजी पाटोत्सव समिति के अध्यक्ष धर्मसिंह कच्छवाहा व सचिव देवेन्द्र व्यास ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए श्रृंगार, फूलमंडली व सुन्दरकांड पाठ आयोजित किया गया। इसी तरह शास्त्रीनगर ए सेक्टर स्थित शनिधाम में दक्षिण मुख हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। शनिधाम के महंत हेमंत महाराज ने बताया कि सुबह ध्वजारोहण, हनुमान सहस्त्रनामावली पाठ, अष्टोत्तर शत हनुमान चालीसा पाठ किया गया। शाम 6 बजे सुंदरकांड का पाठ और रात्रि 8 बजे सवामणी भोग महाआरती की गई। इस अवसर पर हनुमान प्रसाद रक्षा कवच का वितरण किया गया।

ये भी पढ़े :- श्रद्धालुओं ने ऑन लाइन किए श्री पाल बालाजी के दर्शन

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026