जोधपुर, जोधपुर जेल में बंद खूंखार अपराधियों में नौ को प्रदेश की अन्य जेलों में स्थानांतरित किए जाने के आदेश आज जेल महानिरीक्षक की तरफ से जारी हुए हैं। इनमें कुख्यात अपराधी लारेंस विश्रोई का भाई अनमोल और उसके आठ गुर्गों को बाहरी जेलों में भेजा गया है।
जेल महानिरीक्षक आलोक वशिष्ठ ने जारी आदेश में बताया कि जोधपुर जेल में नौ विचाराधीन बंदियों को प्रदेश के अन्य जेलों में स्थानांतरित किया जाए। इसमें लारेंस विश्रोई के भाई अनमोल विश्रोई को अजमेर की हाई सिक्युरिटी जेल में भेजने के साथ अपराधी रवि उर्फ भोला उर्फ उम्मेद सिंह, विनोद उर्फ विक्की एवं हरिश को अजमेर जेल भेजा गया है। जबकि सलीम खां को उदयपुर, राकेश उदयपुर, रामनिवास कोटा, अशोक को कोटा जेल एवं श्यामसुंदर को दौसा की विशेष जेल में में भेजने के आदेश हुए हैं। जेल महानिरीक्षक की तरफ से यह आदेश जोधपुर जेल के अधीक्षक को भेजा गया है।
ये भी पढ़े :- चाकूबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

