निफ्ट के विभिन्न कोर्सेज में सत्र 2026 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

  • एडमिशन अलर्ट
  • यूजी-पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए 6 जनवरी तक कर सकेंगे पंजीकरण
  • 8 फरवरी को एन्ट्रेंस एग्जाम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निफ्ट के विभिन्न कोर्सेज में सत्र 2026 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में सत्र 2026 के लिए चार वर्षीय यूजी कोर्सेज(बैचलर इन फैशन टेक्नोलॉजी व बैचलर इन डिजाइन) व दो वर्षीय कोर्स (मास्टर इन फैशन मैनेजमेंट) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो गया है, जिसकी अंतिम तिथि 6 जनवरी, 2026 है।

अभ्यर्थी विलंब शुल्क के साथ 10 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं और आवेदन के एडिट व अपडेट के लिए 14 जनवरी तक समय रहेगा। प्रवेश पत्र जनवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में जारी होंगे।

निफ्ट जोधपुर के निदेशक प्रो. जीएचएस प्रसाद ने बताया कि देश के कुल 20 निफ्ट कैम्पस में संचालित होने वाले कोर्सेज में 2026 सत्र में प्रवेश के लिए 8 फरवरी को कॉमन प्रवेश परीक्षा देश के कई शहरों के अलावा जोधपुर में भी होगी। प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर सिच्युएशन टेस्ट व ग्रुप डिस्कशन,साक्षात्कार का आयोजन अप्रैल, 2026 में होगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संक्षिप्त प्रवास पर पहुंचे जोधपुर

निफ्ट के निदेशक प्रो.जीएचएस प्रसाद ने बताया कि राजस्थान के मूल निवासी छात्रों के लिए कुछ सीटें आरक्षित है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए सार्थक स्कॉलरशिप के तहत फीस में छूट देने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में निफ्ट जोधपुर में कुल 6 कोर्सेज का संचालन किया जा रहा है इनमें एक्सेसरी डिजाइन, फैशन कम्युनिकेशन,फैशन डिजाइन,टैक्सटाइल डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी,फैशन मैनजेमेंट कोर्सेज शामिल है। इन सभी कोर्सो में 34 सीट हैं। इनके अलावा प्रत्येक कोर्स में 7 सीट राजस्थान निवासी और 3 सीट एनआरआई के लिए रिजर्व है।

20 निफ्ट में आर्टिजन के लिए 2-2 सीट रिजर्व 
एडमिशन नोडल ऑफिसर डॉ अंकुर सक्सेना ने बताया कि पात्र आर्टिजन या आर्टिजन के आश्रित इस श्रेणी के अंतर्गत प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) या विकास आयुक्त (हथकरघा) द्वारा स्वयं, पिता,माता को जारी किया गया वैध आर्टिजन कार्ड प्रस्तुत करना होगा, या प्रवेश की तिथि से पहले आर्टिजन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए स्टूडियो परीक्षा और साक्षात्कार भी आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक परिसर में 2 सीटें उपलब्ध हैं।

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed