अलगअलग हादसों में चार की मौत
दो शव का हिन्दू सेवा मंडल ने कराया अंतिम संस्कार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अलगअलग हादसों में चार की मौत। शहर में अलग अलग हादसों में एक बालिका सहित चार लोगों की मौत हो गई। इसमें दो शव का हिन्दू सेवा मंडल की तरफ से अंतिम संस्कार करवाया गया।
मंडोर पुलिस ने बताया कि आंगणवा स्थित गुरू कृपा मानसिक विमंदित गृह में भर्ती 15 साल की बालिका बिंदू की तबीयत खराब होने पर उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मगर उसकी 15 दिसम्बर को मौत हो गई। इस बारे में सुपरवाइजर प्रकाश कुमार की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है। जबकि सरदापुरा पुलिस ने बताया कि अपना घर आश्रम पाल रोड के बाबूलाल की सूचना पर अज्ञात व्यक्ति को पांचवीं रोड पर बीमार होने पर 13 दिसम्बर को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी अब उपचार के बीच मौत हो गई। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
स्थानीय संस्कृति के समावेश से विकसित हो रहे रेलवे स्टेशन- डीआरएम
इधर रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात व्यक्ति 2 दिसंबर को बीमारी की हालत में मिला था।उसे एमजी एच में भर्ती कराया गया,मगर फिर उसकी मौत हो गई।शव की पहचान नहीं होने पर हिन्दू सेवा मंडल को सौंपा गया,जिसके द्वारा अंतिम संस्कार करवाया गया। इधर रातानाडा पुलिस के अनुसार भाटी सॢकल के पास में 5 दिसम्बर को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। उसकी पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम करवा हिन्दू सेवा मंडल को सौंपा गया। जिसका अब अंतिम संस्कार कराया गया।
