कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा पर किया जागरूकता कार्यक्रम

  • महिलाओं को सुरक्षित कार्य स्थल उपलब्ध कराने पर बल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा पर किया जागरूकता कार्यक्रम। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महिला यौन शोषण रोकथाम विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभा कक्ष में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जोधपुर वृत्त अधिकारी किरण गोदारा तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में किरण गोदारा ने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले यौन शोषण की रोकथाम,इससे संबंधित प्रावधानों,कानूनों तथा शिकायत प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने एवं आवश्यकता पड़ने पर कानून का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने कार्यस्थल पर सुरक्षित,सम्मानजनक वसकारात्मक वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की भूमिका और महत्व को भी विस्तार से बताया।

दो मकानों और मंदिर से चांदी के बर्तन और आभूषण चोरी

कार्यक्रम के संयोजक सहायक कार्मिक अधिकारी नरेन्द्र सिवासिया थे। महिला कार्मिकों रमा चारण, शीलू,मीना एवं सोनल पुरोहित सहित अन्य कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई।कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ किया गया। जबकि कार्यक्रम का संचालन निर्मला विश्नोई ने किया।

Related posts:

एसआई प्रमोशन के लिए 2 किमी की दौड़ के बाद एएसआई का हार्ट अटैक से मौत

October 10, 2026

सोलर प्लांट में चोरी की कोशिश एक आरोपी को पकड़ा

October 10, 2026

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत से प्रशासन का इनकार

October 10, 2026

हाईकोर्ट ने दो बच्चों की मां को लिव-इन पार्टनर के साथ रहने की दी आजादी

October 10, 2026

कृषि विवि में बनी पश्चिमी राजस्थान की पहली अत्याधुनिक प्लांट टिश्यू कल्चर लैब

October 10, 2026

कई थानों में वांछित नकबजन आई-10 कार के साथ पकड़ा गया

October 10, 2026

जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का दूसरे फेज का टेंडर जारी

October 10, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

October 10, 2026

जोधपुर के आसमान में दिखा शौर्य व वीरता का संगम

October 9, 2026