Doordrishti News Logo

पुलिस म्युल खातों की जांच में जुटी दो केस में सामने आया लाखों का ट्रांजेक्शन

  • साइबर ठगी
  • नामजद आरोपी रूहपोह
  • प्रतापनगर सदर और रातानाडा थाने में प्रकरण दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),पुलिस म्युल खातों की जांच में जुटी दो केस में सामने आया लाखों का ट्रांजेक्शन।
प्रदेश के पुलिस मुख्यालय के आदेश पर साइबर पोर्टल पर मिल रही शिकायतों और ठगी के करने वालों की बैंक खातों की इन दिनों जांच चल रही है। जोधपुर के भी कई लोगों के खातों में फर्जी तरीके मनी लाड्रिंग का पैसा आ रहा है।

रातानाडा और प्रतापनगर सदर पुलिस में दो प्रकरण दर्ज हुए हैं। लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वालों के खातों में जांच में खुलासे हो रहे हैं,पुलिस अब खाताधारकों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है। हालांकि अभी वे हाथ नहीं लगे है।

रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि रातानाडा हरिजन बस्ती के रहने वाले लक्की पुत्र राकेश को नामजद किया गया है। उसके बैंक खाते की जांच में चार ट्रांजेक्शन का पता लगा है,जिसमें ठगी की 1 लाख 19 हजार की राशि आई है। चार शिकायतें साइबर पोर्टल पर जोधपुर की याक्षी राठी की तरफ से दर्ज कराई गई थी बाद में प्रतापनगर थाने में केस दर्ज हुआ था। उसके बैंक अकाउंट से 63 हजार पार हुए थे।

हथाई चबूतरे की मेहराबें तोड़ने पर केस दर्ज

अहदाबाद गुजरात के जगदीश कुमार से 3 लाख 59 हजार 222 का फ्रॉड हुआ था,खाते से 28 हजार रुपए लक्की के बैंक एकाउंट में आए थे। मुंबई के जाग्रति प्रसाद से 90 हजार 500 का फ्रॉड हुआ जिसमें लक्की के खाते में 30 हजार रुपए आए। नासिक महाराष्ट्र के प्रदीप दत्तात्रेय से 60 हजार का फ्रॉड हुआ जिसमेें 25 हजार लक्की के खाते में आए। इस तरह उसके खाते में 1.19 लाख रूपए आए। वह रूहपोह है।

दूसरी तरफ प्रतापनगर सदर पुलिस ने मो.फारूक और अन्य लोगों को नामजद करते हुए पाया कि उनके खातों में साइबर ठगी के काफी रूपए जमा हुए है। छह शिकायतें उनके खिलाफ साइबर ठगी से संबंधित अभी पता लगी है। लाखों का लेन देन उनके खातों में हुआ है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026