Doordrishti News Logo

हथाई चबूतरे की मेहराबें तोड़ने पर केस दर्ज

सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

जोधपुर(डीडीन्यूज),हथाई चबूतरे की मेहराबें तोड़ने पर केस दर्ज।शहर के भीतरी क्षेत्र में हथाई चबूतरे की मेहराबें तोड़ने और सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने और राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा नगर निगम उत्तर के के जेईएन ने सादर बाजार थाने में दर्ज करवाया है। प्रकरण में शांति प्रिय कॉलोनी चीरघर निवासी मोहम्मद साजिद और कुछ अन्य को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार जोधपुर नगर निगम उत्तर के वार्ड संख्या 31 में इस्हाकिया स्कूल के पास,मौहल्ला चौबदारों में रियासतकालीन समय में बने जर्जर चबूतरे (हथाई का स्थान) की नगर निगम उत्तर की ओर से मरम्मत और सौंदर्यकरण का कार्य पार्षद हसन खान के पार्षद निधि से कराया जा रहा था।

लोगों के खाते किराए पर लेकर खुद के खातों में डलवाए 25.30 लाख

चबूतरे के चारों तरफ जोधपुरी छितर के पत्थर से बनी कलात्मक तीन मेहराबों को कुछ युवकों मो.साजिद आदि ने समूह में आकर कलात्मक छितर की मेहराबों को तोड़ दिया और कार्य कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट व हाथापाई की। घटना की सूचना पर नगर निगम आयुक्त के कनिष्ठ अभियंता गिरीश पुरोहित मौके पर पहुंचे और विस्तृत जानकारी जुटा सदर बाजार थाना से जाकर राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करवाया। सदर बाजार पुलिस की तरफ से मामले में जांच की जा रही है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026