जोधपुर: शिक्षण संस्थान के पास हुक्का बार का संचालन,केस दर्ज
11 फ्लेवर,14 पाइप,11 हुक्के और 6 चिलम जब्त
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: शिक्षण संस्थान के पास हुक्का बार का संचालन,केस दर्ज। शहर के बासनी सरस्वती नगर शॉपिंग सेंटर के पास में एक टॉवर पर पुलिस ने रेड दी। जहां अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। इस हुक्का बार के पास में स्कूल का संचालन हो रहा है। संचालक को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया। बाद में उसका जमानत पर छोड़ दिया गया।
भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि सरस्वती नगर शॉपिंग सेंटर स्थित एक टॉवर में अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। इस पर थानाधिकारी राजीव भादू आदि वहां पहुंचे। तब वहां भगवानसिंह पुत्र किशनसिंह नाम का शख्स मिला। पुलिस ने तलाशी में वहां से 11 फ्लेवर,14 पाइप,11 हुक्के और 6 चिलम को जब्त किया गया।
जोधपुर: पान की दुकान पर आए कथित बाबाओं ने दो युवकों को ठगा
संचालक भीलवाड़ा निवासी भगवानसिंह के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे थाने में जमानत लेकर छोड़ दिया गया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

