जोधपुर: विवाद के चलते जानलेवा हमला,अपहरण का प्रयास
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: विवाद के चलते जानलेवा हमला,अपहरण का प्रयास।शहर के निकट केरू क्षेत्र रामदेव कॉलोनी में एक दलित युवक पर जानलेवा हमला हुआ। गाडिय़ों में सवार होकर आए कुछ लोगों ने हमला किया और बीचबचाव करने वाले का अपहरण का प्रयास किया। पीडि़त की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई है।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि केरू स्थित रामदेव कॉलोनी निवासी एक युवक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गुरुवार को दिन में वह अपने घर पर था और उसका दोस्त आया हुआ था। तब 5-6 बोलेरो गाडिय़ों में सवार होकर बदमाश आए और उस पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया। उसके दोस्त ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उसका अपहरण का प्रयास किया। उसके दोस्त को जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया।
जोधपुर: शिक्षण संस्थान के पास हुक्का बार का संचालन,केस दर्ज
पड़ौस में रहने वाली एक महिला ने भी बचाव का प्रयास किया तो उससे भी बदतमीजी की गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। आंरभिक पड़ताल में पता लगा कि पीडि़त और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। जांच एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

