जोधपुर: पान की दुकान पर आए कथित बाबाओं ने दो युवकों को ठगा
- कार में सवार होकर आए
- सोने की अंगूठी,फोन और 25 सौ रुपए लेकर फरार
- केस दर्ज
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: पान की दुकान पर आए कथित बाबाओं ने दो युवकों को ठगा।शहर के पावटा क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर में दो कथित बाबाओं ने युवकों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हुए उनकी सोने की अंगूठी,फोन और 25 सौ रुपए ऐंठ कर चले गए। जाते हुए अपने फोन नंबर भी देकर गए।
ठगी का अहसास होने के बाद पीडि़त महामंदिर थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया। बताया गया कि ठग बाबा एक कार में सवार होकर आए थे। पुलिस अब मामले में जांच कर रही है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि लोहार कॉलोनी पावटा निवासी विष्णु पुत्र मंगलाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह गुरुवार की दोपहर में पावटा क्षेत्र में एक पान की दुकान पर बैठा था। उसके साथ में उसका दोस्त भी बैठा हुआ था। तब एक अल्टो कार में दो बाबा सवार होकर आए और उन्हें अपनी बातों में उलझाया। तब एक बाबा ने उसके दोस्त के पहनी चेन का उतरवा कर सात बार सिर से निकाला और बाद में एक रूद्राक्ष उसे दिया गया। फिर बातों में उलझाते गए। रिपोर्ट के अनुसार विष्णु और उसका दोस्त बाबाओं की बातों में इतना फंस गए कि पता ही नहीं चला।
शादी के बाद कुछ दिन रुकी दुल्हन, हो गई फरार,शादी के नाम पर 3.85 लाख ऐंठने का आरोप
बाबाओं ने उनसे सोने की अंगूठी उतरवाने के साथ मोबाइल और 25 सौ रुपए भी धरवा लिए। बाद में कार में सवार होकर निकल गए। जाते हुए बाबाओं ने उन्हें एक मोबाइल नंबर भी दिया। खुद लुटापिटा महसूस होने पर विष्णु महामंदिर थाने पहुंचा। पुलिस ने कथित बाबाओं के खिलाफ केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। कार भी पता लगाया जा रहा है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

