मिशन हरियालो राजस्थान: एनसीसी कैडेट्स ने किया पौंधारोपण

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जोधपुर(डीडीन्यूज),मिशन हरियालो राजस्थान: एनसीसी कैडेट्स ने किया पौंधारोपण। शेरगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा में 6 राज एनसीसी बटालियन जोधपुर के कमान अधिकारी कर्नल आनंद शाह व प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल अमरजीत कौर के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर हेम सिंह भाटी भलासरिया ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स द्वारा मिशन हरियालो राजस्थान’ महाअभियान के तहत विद्यालय में पौधे लगाने की पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र का विस्तार करना है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके और प्रदेश हराभरा हो सके।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था,बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हनुमान सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के मद्देनजर हम सब का दायित्व है कि अधिक से अधिक  संख्या में पौधे लगाकर प्रकृति का संरक्षण करें।

आईआईटी जोधपुर बनाएगा भारत के हरित ऊर्जा भविष्य को सशक्त

शिक्षा विभाग के निर्देशों की पालना के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा में एक पेड़ मां के नाम हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हनुमान सिंह,व्याख्याता प्रेम कुमार,गंगा सिंह राठौड़,वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी, वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़, सुरेंद्र कुमार भास्कर,अध्यापक सुरेंद्र कुमार गे‌ंवा,प्रेम कुमार गोटवाल,बाबूलाल,कालू राम,पुखराज,वरिष्ठ सहायक चंपाराम विद्यालय सहायक सूरज भारती,हरीपाल सिंह,नखत सिंह,टीकम चंद,एनसीसी कैडेट्स तथा विद्यार्थी मौजूद थे।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed