Doordrishti News Logo

जोधपुर: चालक के पक्ष में उतरे सरपंच और लोग थाने के बाहर प्रदर्शन

  • लापरवाही से ट्रेक्टर चलाने पर पुलिस ने बनाया चालान
  • चालक को शांतिभंग में पकड़ा
  • समझाइश कर मामला शांत करवाया

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: चालक के पक्ष में उतरे सरपंच और लोग थाने के बाहर प्रदर्शन। शहर की झंवर पुलिस ने एक ट्रेक्टर चालक को लापरवाही से गाड़ी चलाते पाए जाने पर उसका चालान बना दिया। उसे शांतिभंग में भी पकड़ा गया।

इधर उसके पकड़े जाने की जानकारी पर झंवर गांव के सरपंच आदि लोग एकत्र हो गए और थाने पर कार्रवाई को लेकर विरोध जताने लगे। देर शाम तक समझाइश कर मामला शांत कराया गया। पुलिस ने चालक का चालान बनाए जाने के साथ उसे शांतिभंग में पकड़ पाबंद करवाया।

थानाधिकारी बंशीलाल ने बताया कि रविवार को प्रकाश पटेल नाम के एक शख्स को ट्रेक्टर लापरवाही से चलाते पाए जाने पर उसका चालान बनाया गया। उसके पास में चालक लाइसेंस भी नहीं था। उसे शांतिभंग में पकड़ा गया।

जोधपुर: यूनियन बैंक के बर्खास्त डिप्टी मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

इधर उसके गिरफ्तार किए जाने की जानकारी गांव के सरपंच आदि को होने पर वे ग्रामीणों के साथ थाने के बाहर जमा हो गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध जताने लगे। हंगामा और विरोध को देखते हुए बाद एसीपी बोरानाडा आदि वहां पहुंचे। एकत्र हुए ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत करवाया गया। शांतिभंग में पकड़े गए प्रकाश पटेल को बाद में पाबंद कर छोड़ा गया।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026