Doordrishti News Logo

जोधपुर: यूनियन बैंक के बर्खास्त डिप्टी मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

  • खाताधारक के दो लाख की रकम के गबन का आरोप

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: यूनियन बैंक के बर्खास्त डिप्टी मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस। शहर के सोजती गेट स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बर्खास्त डिप्टी मैनेजर के खिलाफ दो लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। मैनेजर ने इस बारे में उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी है।

आरोप है कि डिप्टी मैनेजर ने पद पर कार्यरत रहते किसी खाताधारक के रुपए अन्य के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। जांच के बाद बर्खास्त किया गया था। थानाधिकारी सीता राम खोजा ने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सोजती गेट शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।

जोधपुर: पावटा बस स्टैंड के शौचालय में युवक ने लगाया फंदा

इसमें बताया कि बासनी निवासी आकाश वर्मा द्वारा वर्ष 2023 में बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्य करते समय दो लाख के लगभग रकम को किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर कर दिया था।
जांच में इसका पता लगने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया। अब बैंक मैनेजर की तरफ से आकाश वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी गई है।

Related posts: