Doordrishti News Logo

पैसों के लेन देन विवाद में युवक से मारपीट कर कार छीनी

जोधपुर(डीडीन्यूज),पैसों के लेन देन विवाद में युवक से मारपीट कर कार छीनी। शहर के बनाड़ पुलिस थाना क्षेत्र सारण नगर पुल पर तीन चार युवकों ने एक युवक से मारपीट करते हुए उसकी कार को छीन कर ले गए। कार लूट से पहले उसकी गाड़ी पर कांच की बोतल फेंकी गई। आरंभिक पड़ताल में बताया गया कि इनके बीच पैसों को लेकर लेन देन का विवाद चल रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

एएसआई बिंजाराम ने बताया कि आमलियावास डांगियावास निवासी अंकित पुत्र पूनाराम विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपनी कार लेकर सारण नगर पुल से निकल रहा था। तब नरेंद्र जाखड़ नाम का शख्स अपने तीन चार दोस्तों के साथ वहां आया और रास्ता रोककर कार पर पहले कांच की बोतल से हमला किया। फिर उससे मारपीट कर कार की चाबी छीनकर कार लेकर चला गया।

जोधपुर: हादसों में दो की मौत

एएसआई बिंजाराम ने बताया कि आरंभिक पड़ताल में पता लगा कि इनके बीच पैसों की बात को लेकर विवाद चल रहा है। आपसी लेन देन का विवाद है। फिलहाल मामला दर्ज किया गया है,अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026