Ranikhet Express will be operated via Merta Road today

रानीखेत एक्सप्रेस आज वाया मेड़ता रोड होगी संचालित

अजमेर मंडल पर तकनीकी कार्य के अंतर्गत रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक

जोधपुर(डीडीन्यूज),रानीखेत एक्सप्रेस आज वाया मेड़ता रोड होगी संचालित। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर तकनीकी कार्य हेतु लिए जा रहे ट्रैफिक ब्लॉक के कारण सोमवार को ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जिसके तहत रानीखेत एक्सप्रेस का संचालन परिवर्तित मार्ग वाया मेड़ता रोड किया जाएगा।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि अजमेर मंडल के मदार-मारवाड़ जंक्शन रेलखंड के बीच धारेश्वर यार्ड में तकनीकी कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है जिसके कारण ट्रेन 15013,जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस जो 28 अप्रेल सोमवार को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर- मेड़ता रोड-फुलेरा होकर संचालित की जाएगी तथा परिवर्तित मार्ग में मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना व कुचामन सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ट्रेन की पैंट्रीकारों में गुणवत्ता और स्वच्छता के निर्देश

इसी तरह उपरोक्त ब्लॉक के कारण ट्रेन 15014,काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस जो 27 अप्रेल को काठगोदाम से रवाना हुई है वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेड़ता रोड- जोधपुर होकर संचालित की जाएगी तथा परिवर्तित मार्ग में ट्रेन कुचामन सिटी,मकराना,डेगाना व मेड़ता रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस रेगुलेट रहेगी
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन 14802,इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस जो 28 अप्रेल को इंदौर से प्रस्थान करेगी वह अजमेर-सोजत रोड स्टेशनों के मध्य 1 घंटे 15 रेगुलेट रहेगी अर्थात धीमी गति से चलेगी।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर – 9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026