railway-scouts-and-guides-pay-tribute-to-pahalgam-deceased

रेलवे स्काउट्स एंड गाइड्स ने पहलगाम दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

– जालोरीगेट से रेलवे स्टेशन तक निकाला कैंडल मार्च
– दो मिनट मौन से दी श्रद्धांजलि

जोधपुर(डीडीन्यूज),रेलवे स्काउट्स एंड गाइड्स ने पहलगाम दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की ओर से पहलगाम में खोए हमारे अपनों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को शहर में कैंडल मार्च निकाला गया।

स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला आयुक्त वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के मार्गदर्शन में निकाले गए कैंडल मार्च में स्काउट्स एंड गाइड्स के करीब सवा सौ कैडेट्स शहर के जालोरी गेट चौराहा से रवाना होकर महात्मा गांधी अस्पताल व राजरणछोड़ दास मंदिर मार्ग होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम में खोए अपने भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल में पेरेंट्स ओरिएंटेशन का आयोजन

कैंडल मार्च में कैडेट्स पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर आतंकी हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए आतंकवाद के विरुद्ध आवाज बुलंद रखने का संकल्प लेकर भारत माता की जय तथा वंदे मातरम जैसे नारे लगाते हुए शहरवासियों का ध्यानाकर्षित करते हुए चल रहे थे।

स्काउट्स कैडेट्स ने रेलवे स्टेशन के बाहर हैरिटेज स्टीम इंजन के पास एकत्रित होकर कैंडल से ओम की आकृति बनाई तथा दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम त्रासदी की सभी दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर 9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026