San Jayanti celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाई गई सैन जयंती

-100 से अधिक झांकियों वाली शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों सैन बंधु

जोधपुर(डीडीन्यूज),संत शिरोमणि सैनजी के प्रकटोत्सव यानी सैन जयंती शुक्रवार को उल्लास व उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। बालकिशन चौहान ने बताया कि मारू नाई विकास समिति जोधपुर और सैन जयंती महोत्सव समिति 2025 के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा से पूर्व गुलाब सागर स्थित सैन मंदिर में यज्ञ का आयोजन कर सभी की खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि सैनाचार्य अचलानंद महाराज,कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने सेनजी महाराज की तस्वीर की पूजा अर्चना कर,झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।

स्वामी अचलानंद ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए सभी व्यक्तियों की आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की। मंत्री जोगाराम पटेल ने आतंकवाद को सबसे बड़ा खतरा बताते हुए उसके खात्मे का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जेहादियों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है।

महासचिव सुरेंद्र सैन ने बताया कि शहर सहित इस बार शोभायात्रा में जोधपुर शहर,कुड़ी,बोरानाडा, मसूरिया,नांदड़ी,बनाड आदि आसपास के क्षेत्रों से 100 से अधिक झांकियां शामिल हुई। शोभा यात्रा का पहला सिरा जब सोजती गेट को पार कर स्टेशन रोड की ओर मुड़ रहा था,तब शोभा यात्रा की अंतिम झांकी नई सडक़ के घंटाघर के आगे से रवाना हो रही थी। पूरे रास्ते सैन बंधुओं और क्षोरकार बंधुओं द्वारा शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत और सेवा प्रदान की गई।

इस शोभायात्रा में धार्मिक झांकियों के साथ सैन समाज के 12 महापुरुषों की झांकियां भी शोभा यात्रा में सम्मिलित हुई। जिसमें चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, नारायणी माता,सैनजी महाराज,पंज प्यारे साहिब सिंह,लोक कलाकार भिखारी ठाकुर सहित अनेक झांकियां इसमे सम्मिलित थी।

झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र :-
सैन मारू शिक्षण संस्थान,कागा द्वारा इस शोभा यात्रा में समाज सुधारों पर आधारित शिक्षाप्रद झांकियां निकाली गईं। झांकियों के माध्यम से समाज में समरसता का संदेश दिया गया। इन झांकियों में बालिका शिक्षा,नशा उन्मूलन,बाल विवाह आदि अनेक विषयों पर झांकियां निकाली गई

यहां से गुजरी शोभा यात्रा :-
यह शोभायात्रा सैन मंदिर गुलाब सागर से रवाना होकर घंटाघर,वहां से नई सडक़,सोजती गेट,स्टेशन रोड,रणछोड़ जी का मंदिर से जालोरी गेट के अंदर होते हुए खांडा फलसा की ओर से आड़ा बाजार होते हुए त्रिपोलिया और फिर वहां से घंटाघर होते हुए पुन: गुलाब सागर सैन मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई।

यह अतिथि रहे मौजूद :-
सैनाचार्य अचलानंद महारा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सोलंकी,वरिष्ठ समाजसेवी ख़िंवराज,वरिष्ठ समाज सेवी श्रीसैन मारू शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष लूणाराम सैन,सचिव दिलीप चौहान,पत्रकार मदन सोलिवाल, पार्षद महेश परिहार आदि लोग शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर -9414135588 पर संपर्क कीजिए।