तीन बच्चों को जहर देने के साथ गला रेत कर हत्या

  • पारिवारिक कलह या आर्थिक तंगी
  • खुद मां पिता ने भी काटी हाथ की नसें
  • फलोदी अस्पताल में चल रहा उपचार

जोधपुर(डीडीन्यूज),तीन बच्चों को जहर देने के साथ गला रेत कर हत्या। जोधपुर के निकट लोहावट स्थित कोलू पाबूजी गांव में मंगलवार की सुबह मां पिता ने मिलकर अपने तीन बच्चों की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। बाद में खुद ने भी हाथ पैर की नसें काट कर सुसाइड का प्रयास किया। मगर वे बच गए। दंपत्ति का फलोदी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें – मानसिक स्वास्थ्य व नशामुक्ति पर व्याख्यान आयोजित

हत्या और आत्महत्या के प्रयास के प्रकरण में पुलिस कारण का पता लगाने में जुुटाने में लगी है। पारिवारिक कलह या आर्थिक तंगी को भी इससे जोडक़र देखा जा रहा है। फिलहाल घायल दंपत्ति के बयान के बाद ही प्रकरण में खुलासा हो पाएगा।पुलिस के अनुसार लोहावट के कोलू पाबूजी स्थित एक निजी स्कूल के पास गांव में शिवलाल मेघवाल और उसकी पत्नी जतना को बुरी तरह रक्त रंजित हालत में फलोदी चिकित्सालय लाया गया। आस पास के रहने वाले वाले लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे।

इस बीच घर में पता लगा कि उन लोगों ने अपने तीन बच्चों जिनमें दो बेटियां और बेटे का गला रेत कर हत्या कर दी है। आशंका है कि गला रेतने से पहले उन्हें खाने मेें जहर दिया गया है। फिलहाल मौत को कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा।

शिवलाल छुटकर मजदूरी करता है। पत्नी जतना भी गांव में ही खेती बाड़ी संभालती है। हत्या और आत्महत्या की इस कड़ी में क्या कारण रहा फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद अथवा आर्थिक तंगी को भी इसमें जोडक़र देखा जा रहा है।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026

गांजे के साथ युवक को पकड़ा

February 28, 2026

युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान

February 28, 2026

भीतरी शहर में बालाजी प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान

February 28, 2026

You missed