Doordrishti News Logo

एक्टिवा की डिक्की में छुपाकर रखी थी अवैध पिस्टल,अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज)।एक्टिवा की डिक्की में छुपाकर रखी थी अवैध पिस्टल,अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार। शहर की मंडोर और डीएसटी पूर्व की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुरपुरा रोड पर एक्टिवा सवार दो युवकों को पकड़ा। इनकी गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर डिक्की अवैध पिस्टल मय मैज्जीन बरामद हुई। जिस पर दोनों को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें – जीवण माता मंदिर में फागोत्सव आज

डीसीपी पूर्व आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि डीसीपी पूर्व प्रभारी श्याम सिंह को मुखबिरी सूचना मिली कि सुरपुरा रोड पर एक युवक मोपेड लेकर निकलने वाला है जो अवैध हथियार की खरीद फरोख्त या सप्लाई करने वाल है। इस पर डीएसटी प्रभारी एवं मंडोर थानाधिकारी किशनलाल विश्रोई के साथ पुलिस की टीम ने नाकाबंदी की और सुरपुरा रोड पर आ रही एक्टिवा सवार युवकों को हुलिए के आधार पर रोका। गाड़ी को चैक करने पर डिक्की में अवैध पिस्टलमय मैज्जीन बरामद हुई।

पुलिस ने युवकों अशोक कॉलोनी माता का थान निवासी अजय चांवरिया और माताजी मंदिर रोड के पास आंगणवा निवासी नवीन रैगर को गिरफ्तार कर लिया। इनसे अब हथियार को लेकर पूछताछ की जा रही है। मंडोर थाने में आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026