आरएएस परीक्षा आज सभी तैयारियां पूरी

  • परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पूर्व पहुँचना अनिवार्य
  • जोधपुर ज़िले में 143 परीक्षा केंद्र स्थापित
  • 51,118 अभ्यर्थी होंगे शामिल

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। आरएएस परीक्षा आज सभी तैयारियां पूरी।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार 2 फ़रवरी को प्रदेशभर में किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – इंदौर-भगत की कोठी रणथंबोर ट्रेन आज व बाड़मेर-गुवाहाटी कल रद्द

जोधपुर में परीक्षा को सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। परीक्षा समन्वयक आकांक्षा बेरवा ने बताया कि इस बार परीक्षा के लिए जोधपुर ज़िले में 143 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं,जिनमें 51,118 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने के नियत समय से 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए वीडियोग्राफ़ी एवं फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती की जाएगी।

सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र लेकर आएं और परीक्षा के नियमों का पालन करें। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026