Doordrishti News Logo

परिवार गया कुुंभ मेले में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।परिवार गया कुुंभ मेले में युवक ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के सरदारपुरा सी रोड पर रहने वाले एक युवक ने अपने घर में रविवार की देर शाम फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं है।

इसे भी पढ़ें – लोगों को विदेश भेजने के नाम पर पैसे ऐंठ कर कुवेत भागा

मृतक शादीसुदा था और परिवार के लोग कुंभ मेले में गए हुए थे। वे वहां से लौट कर आए है और जयपुर तक पहुंचे है। सुसाइड की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया है।

मृतक का छोटा भाई वकालत करता है। खुद मृतक एक निजी मोबाइल कंपनी में कार्यरत था। सरदारपुरा थाने एसआई एवं प्रभारी विश्राम मीणा ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश हाल सरदारपुरा सी रोड पर रहने वाले 29 वर्षीय द्वारकाधीश उर्फ देवेेंद्र पुत्र दिनेश वर्मा ने रविवार को अपने घर में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी।

उनके यहां पर रह रहे किराएदार को इसका पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस वहां पहुंची। एसीपी पश्चिम छवि शर्मा, एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसआई मीणा ने बताया कि मृतक निजी मोबाइल कंपनी में काम करता था। उसका एक छोटा भाई भी है जो पेशे से अधिवक्ता है।

परिवार के लोग इन दिनों कुंभ मेले में गए हुए थे। वे वापिस लौटे है और जयपुर तक आ गए है। रात तक यहां पहुंचने की संभावना है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। वह शादीसुदा होने के साथ दो बच्चे भी है।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026