Doordrishti News Logo

धोखाधड़ी के प्रकरण में अपराधी को गुजरात से लाई पुलिस

स्थानीय ज्वैलर से दस किलो चांदी के गबन का आरोप

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। शहर की सदर बाजार पुलिस ने दो साल पुराने धोखाधड़ी के एक प्रकरण में उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुजरात से लेकर पुलिस पहुंची है। वह काफी समय से धोखाधड़ी के प्रकरण में वांछित था।

इसे भी पढ़ें – नशे की हालत में जलते कचरे में गिरा अधेड,मौत

सदर बाजार पुलिस थाने के एएसआई कालूसिंह ने बताया कि गुजरात के मेहसाणा हाल पाली जिले के सादड़ी का रहने वाला परेश भाई पुत्र परमानंद भाई पर धोखाधड़ी का आरोप था। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में प्रकरण दर्ज हुआ था। जिसमें वह काफी समय से वांटेड था। वह उद्घघोषित अपराधी था।

उसके बारे में पता लगाने पर पुलिस की टीम को गुजरात भेजा गया और अब गिरफ्तार किया गया है। उसने स्थानीय ज्वैलर से चांदी के आइटम बनाने को कहा था। ज्वैलर ने 10 किलो चांदी के पायजेब बनाने का ऑर्डर दिया था,जिसमें माल को खुर्दबुर्द कर दिया गया। तब उसके खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट हुई थी। आरोपी ने 7-8 किलो चांदी होना ही बताया है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026