15.420 ग्राम स्मैक जब्त दो आरोपी गिरफ्तार,गाड़ी बरामद

ग्रामीण पुलिस की ऑपरेशन हदबंदी

(डीडी न्यूज क्राइम रिपोर्टर)

जोधपुर,15.420 ग्राम स्मैक जब्त दो आरोपी गिरफ्तार,गाड़ी बरामद। ग्रामीण की बिलाड़ा पुलिस ने ऑपरेशन हदबंदी के तहत 15.420 ग्राम स्मैक जब्त कर दो आरोपियों को पकड़ा है। उनसे तस्करी में प्रयुक्त वाहन बोलेरो भी जब्त की है।

इसे अवश्य पढ़िए – एमडीएम अस्पताल गाड़ियां चोरी पर लगेगा अंकुश,वाहन मालिकों को मिलेगा बारकोड

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरूद्व प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान हदबंदी के तहत पुलिस थाना बिलाड़ा की टीम ने कुल 15.420 ग्राम स्मैक जब्त कर दो आरोपी रावर पुलिस थाना कापरडा निवासी बंशीलाल पुत्र मांगीलाल विश्नोई व तिलवासनी निवासी सम्पतलाल पुत्र भबुतराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान हदबंदी के तहत थाना प्रभारी भंवर लाल मय टीम द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर गश्त के दौरान बाणगंगा बिलाड़ा स्थित गार्डन के सामने मन्दिर के पास संदिग्ध वाहन बोलरो दिखाई दी। इसमें सवार लोगों ने पुलिस गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश की जिस पर संदिग्ध वाहन को डिटेन कर वाहन में सवार व्यक्तियों को अपना नाम पता पूछा गया।

चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बंशीलाल विश्नोई व पास वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सम्पतलाल विश्नोई बताया। वाहन की तलाशी ली गई तो डेस्क बोर्ड के टूल बॉक्स के अन्दर एक प्लास्टिक की थैली में 15.420 ग्राम स्मैक मिली।

Related posts:

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

खुनखुना फाटक पर ट्रेन से पहले सुरक्षा का ‘इंटरलॉक’ कवच

September 2, 2026

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज किया अभियान

September 2, 2026