एमडीएम अस्पताल गाड़ियां चोरी पर लगेगा अंकुश,वाहन मालिकों को मिलेगा बारकोड

आज विधिवत होगा शिलान्यास -गाड़ियां चुराना आसान नहीं होगा

जोधपुर, (डीडी न्यूज) एमडीएम अस्पताल गाड़ियां चोरी पर लगेगा अंकुश,वाहन मालिकों को मिलेगा बारकोड। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल से आए दिन मरीज और उनके परिजन की गाडिय़ां विशेष कर दुपहिया वाहन लगातार अस्पताल परिसर से चोरी होती रही हैं। मगर अब यहां से गाडिय़ां चुराना आसान नहीं होगा।

इसे भी पढ़िए – महिला चेस टीम के साथ अन्याय,नेशनल टूर्नामेंट में भागीदारी पर संकट

इसके लिए अस्पताल प्रशासन, पुलिस और श्रीनाकोड़ा भैरव अक्षय चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से कार्य योजना बनाई गई है। यहां आने वाले वाहन मालिकों को एक बारकोड दिया जाएगा। गाड़ी प्रवेश करते और निकासी करते समय बारकोड को इस्तेमाल किए जाने पर बेरियर्स खुलेंगे तब वे अपने वाहन ले जा सकते हैं। इसके लिए गुरुवार 2 जनवरी को शिलान्यास कार्यक्रम रखा गया है।

इस शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री जोगाराम पटेल,जैतारण विधायक एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के अविनाश गहलोत, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ गुरुवार को अपरान्ह कार्यक्रम का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए इलेक्ट्रानिक बेरियर्स लगाया जाएगा। ताकि वाहन मालिक बारकोड का इस्तेमाल करते हुए गाड़ी को लाने व जाने के समय काम में लेंगे। जिससे काफी हद तक वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग जाएगा।

कार्यक्रम में एसएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य बीएस जोधा,एमडी एम अधीक्षक नवीन किशोरिया,चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कनखराज गोलिया भी मौजूद रहेंगे।

Related posts:

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

खुनखुना फाटक पर ट्रेन से पहले सुरक्षा का ‘इंटरलॉक’ कवच

September 2, 2026

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज किया अभियान

September 2, 2026