निर्माण कार्य से चार ट्रेनें प्रभावित दो आंशिक रद्द
- जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
- 23 अक्टूबर को रहेगा असर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निर्माण कार्य से चार ट्रेनें प्रभावित दो आंशिक रद्द। समदड़ी यार्ड में फुट ओवरब्रिज और दुदिया व दुंदाड़ा स्टेशनों पर सबवे निर्माण के चलते 23 अक्टूबर को चार रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा। दो ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी, जबकि दो परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी एक्सप्रेस 23 अक्टूबर को समदड़ी तक ही चलेगी। ट्रेन संख्या 14893 भगत की कोठी- पालनपुर एक्सप्रेस भगत की कोठी के बजाय समदड़ी से रवाना होगी।
जोधपुर से रेल सफर में जुड़े 15.61 लाख अधिक यात्री
दोनों ट्रेनों का भगत की कोठी-समदड़ी के बीच संचालन रद्द रहेगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 20485 जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस 23 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग लूनी- मारवाड़-महेसाना होकर चलेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 20486 साबरमती- जैसलमेर एक्सप्रेस महेसाना- मारवाड़-लूनी होकर संचालित होगी। दोनों ट्रेनों का परिवर्तित मार्ग पर पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन,फालना, आबूरोड और पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

