Doordrishti News Logo

विवाद के चलते दो पक्ष भिड़े, गाड़ियों मेें तोड़फोड़ का आरोप

जोधपुर,विवाद के चलते दो पक्ष भिड़े,गाड़ियों मेें तोड़फोड़ का आरोप। शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में दो पक्ष के लोग आपसी विवाद के चलते मारपीट करने लगे। गाडिय़ों मेें तोड़ फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तरफ से परस्पर केस दर्ज कर अग्रिम जांच आरंभ की है।

इसे भी पढ़ें – 217 वारंटियों को घरघर चैक किया,21 पर हुई कार्रवाई

रिपोर्ट नामजद लेागों के खिलाफ दी गई है। मारपीट में एक दो लोग चोटिल हुए जिनका मेडिकल करवाया गया। प्रतापनगर सदर थाने में पंचोलिया नाडी की रहने वाली एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि सन्नी,मोंटी, विष्णु आदि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट किए जाने के साथ उसकी गाडिय़ों को भी नुकसान पहुंचाया।

क्रॉस में भी एक महिला ने रिपोर्ट दी कि आरोपी महिला और उसके परिजन ने मारपीट की और उसके देवरानी के साथ गलत सलूक किया। प्रतापनगर सदर पुलिस ने क्रॉस में केस दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है।

दो जगहों से बाइक चोरी 
भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि माता का थान 80 फिट रोड जयराम नगर निवासी त्रिवेणी शंकर पुत्र रामप्रकाश अपनी बाइक लेकर बासनी कृषि मंडी आया था। यहां से उसकी बाइक अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया।

दूसरी तरफ लक्ष्मण नगर नांदड़ी निवासी गणपत सिंह पुत्र बस्तीराम ने उदयमंदिर पुलिस को बताया कि वह बस स्टेण्ड राइका बाग आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026