Doordrishti News Logo

महाराष्ट्र विधानसभा व राज्य उप चुनाव में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी

जोधपुर,महाराष्ट्र विधानसभा व राज्य उप चुनाव में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी।महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत से बहुमत हासिल करने एवं राजस्थान के उपचुनाव में पांच सीट पर जनता का अपार समर्थन मिलने पर जालोरी गेट चौराहे पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने विजय उत्सव मनाया।

इस मौके पर सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,महापौर वनिता सेठ, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,राजेन्द्र कुमार गहलोत,उपमहापौर किशन लड्डा,जिला महामंत्री डॉ.करणी सिंह खींची,विजय राजोरिया,मनीष पुरोहित सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया।

ये भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती, युवक के रिश्तेदार भाई ने बनाया यौन शोषण का शिकार

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सालेचा मीडिया से कहा कि महाराष्ट्र के नतीजों में एनडीए ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी के कार्यकर्ता समर्पित भाव से केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर आमजन के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण काम किया है।

इसी का परिणाम है कि देश की जनता ने डबल इंजन की सरकार पर विश्वास जताकर मोदी के हाथ मजबूत किये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से भाजपा ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है।
सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने मीडिया से रूबरू के दौरान कहा कि आम जनता लोकतंत्र के इस महापर्व में वंशवाद को सिरे से नकारते हुए प्रधानमंत्री मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं वर्ष 2047 के विकासित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।

देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। केन्द्र सरकार व भाजपा की प्रदेश स्तरीय सरकार ने पारदर्शिता के साथ अनेक ऐतिहासिक व स्वर्मिण कार्य किये है जो पिछले 70 वर्षो में विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने नहीं किये।

ये भी पढ़ें – 19 एफओडी डिफेंस कार्मिक के सूने मकान से 25 लाख के जेवर और दो लाख की नगदी चोरी

मोदी ने देश को दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी शक्तिशाली व मजबूत अर्थव्यवस्था के श्रेणी में खड़ा किया है जो कि देश के गौरव की बात है। भाजपा ने चुनाव के समय किये गये वादे के अनुरूप मुख्यमंत्री भजन लाल सरकार ग्यारह माह में ही 50 प्रतिशत वायदों को पूरा कर पूर्ववर्ती भ्रष्टाचारी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए पेपर लीक माफियों पर शिकंजा कसा और एसआईटी का गठन कर भ्रष्टाचार को समाप्त किया और 450 रूपये में सिलेण्डर देने के वादे को पूरा कर प्रदेश की जनता ने भजनलाल सरकार पर भरोसा जताया और 7 सीटों पर हुए उप चुनाव में पांच सीटों पर भाजपा को ऐतिहासिक जीत दर्ज करायी।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भंवर लाल दहिया,गीता भाटी,संजय चंदीरमानी,अल्का थामेत,आदित्य गहलोत,महेश व्यास,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी,महेन्द्र मेघवाल,जगतनारायण जोशी,वरुण धाणदिया,मुकेश दवे,अनिल वैष्णव, अमिता चौधरी,मण्डल अध्यक्ष हेमंत जानयानी,महेन्द्र छंगाणी,माधोसिंह परिहार,भुपेन्द्रराज सिंघवी,श्याम सुन्दर गौड़,गौरव जैन,मंजू मेवाड़ा, योगेश व्यास,रफीक लौहार,गोपाल गुर्जर,घनश्याम पंवार,ओमप्रकाश दैया,गुरुप्रकाश रांकावत,हुकम सिंह इन्दा,दिनेश चौधरी,पवन वैष्णव, मुकेश लोढा,पंकज भाटी,अंकित पुरोहित,हनुमान सिंह खांगटा, प्रियंका त्यागी,देवेश कच्छवाह, नरेन्द्र फितानी,सुनिल संभवानी, अशोक भाटी,अनिल प्रजापत, किशोर सोलंकी,किशोर सोलंकी, अब्दुलरहीम सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

ये भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती, युवक के रिश्तेदार भाई ने बनाया यौन शोषण का शिकार

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026