हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

  • मदरसा डॉ.अब्दुल हकीम खताई मेमोरियल सेंटर में हुआ आयोजन
  • तिरंगा रैली,सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शहीदों को श्रद्धांजलि

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।मदरसा डॉ.अब्दुल हकीम खताई मेमोरियल सेंटर उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में 15 अगस्त को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,गरिमामय वातावरण और देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया। झंडारोहण के बाद विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से परिसर गूंज उठा।

सशक्तीकरण का आधार है स्वस्थ नारी-पटेल

तिरंगा रैली ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर अनुशासित ढंग से रैली में भाग लिया और देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्रवासियों में राष्ट्रीय चेतना एवं उत्साह का संचार किया। रैली के दौरान विद्यालय परिसर सहित मुख्य मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत,नृत्य तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा के साथ देश के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना भी प्रस्तुत की।

गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में परवेज खताई (सदर),डीकाराम परिहार (नायब सदर),अब्दुल मुक्तदिर खताई (सचिव), अब्दुल रब साहब (सलाहकार) सहित साजिद साहब,नजीर साहब,मुन्ना भाई एवं रियाज भाई मुल्ला उपस्थित थे।

विद्यालय परिवार की ओर से रुखसाना उस्मानी (प्रधानाध्यापिका),कौसर परवीन (शिक्षा अनुदेशक),शिफान ख़िलजी एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

वीर शहीदों को किया याद
समापन अवसर पर प्रधानाध्यापिका रुखसाना उस्मानी एवं मदरसा सदर परवेज खताई ने संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धा पूर्वक याद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के जिम्मेदार नागरिक बनने,राष्ट्र की एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच मिष्ठान वितरण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का ससम्मान समापन हुआ।