पंजाब के कृषि विज्ञान के 65 विद्यार्थियों ने बीएसआई का शैक्षिक भ्रमण किया
जोधपुर,पंजाब के कृषि विज्ञान के 65 विद्यार्थियों ने बीएसआई का शैक्षिक भ्रमण किया। फगवाड़ा,पंजाब के लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय के 65 छात्र छात्राओं ने बीएसआई का शैक्षिक भ्रमण किया। इस शैक्षिक भ्रमण में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के कार्यालय अध्यक्ष डॉ एसएल मीना ने स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान के कार्य क्षेत्र के संदर्भ में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। संस्थान की वैज्ञानिक डॉ पुष्पा कुमारी ने भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के उद्देश्यों तथा शोध पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया। डॉ पुष्पा ने संकटग्रस्त वनस्पतियों की जानकारी देते हुए उनके बचाव के लिए आह्वान किया।
यह भी पढ़ें – प्रथम चरण के 166 नामांकन विधिमान्य पाए गए,13 नामांकन खारिज
गार्डन ओवरशियर भोमाराम तथा वानस्पतिक सहायक रमेश कुमार ने गार्डन में जीवंत पेड़ पौधों की पहचान और उपयोगिता पर जानकारी देते हुए विजिट करवाई।हरबेरियम में वैज्ञानिक डॉ रवि किरण अरिगेला तथा डॉ पुरषोत्तम डेरोलिया के द्वारा हरबेरियम सीटों को तैयार करने तथा पहचान की जानकारी दी। राष्ट्रीय,राज्य,क्षेत्रीय एवं संरक्षित क्षेत्र के फ्लोरा पर लिटरेचर तथा संस्थान के द्वारा किए गए शोध ग्रंथों पर जगदीश यादव ने प्रकाश डाला। म्यूजियम में रखे गए विभिन्न प्रकार के बीज,फल तथा पेड़ पौधों के उत्पादों की जानकारी रमेश कुमार ने दी।
शैक्षिक भ्रमण की नेतृत्वकर्ता प्रोफेसर विशाल जोहर के द्वारा बीएसआई का धन्यवाद देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को स्नातकोत्तर तथा पीएचडी के दौरान भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण का भ्रमण जरूर करना चाहिए जिससे पेड़ पौधों को पहचानने के साथ की राजस्थान में पाई जाने वाली वनस्पतियों की जानकारी हो सके।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

