वर्क शॉप से 53 हजार की चोरी,खुद के स्तर पर पता लगाने का किया प्रयास
जोधपुर,वर्क शॉप से 53 हजार की चोरी,खुद के स्तर पर पता लगाने का किया प्रयास।निकटवर्ती मथानिया के तिंवरी रोड पर एक वर्कशॉप से अज्ञात व्यक्ति 53 हजार 500 रुपए चोरी कर ले गया। घटना 26 अक्टूबर की है। परिवादी ने अपने स्तर पर चोर का पता लगाने का प्रयास किया। मगर चोर का पता नहीं चलने पर अब मथानिया थाने में मामला दर्ज करवाया है। वर्कशॉप पर एक कर्मचारी भी काम करता है।
यह भी पढ़ें – यांत्रिक शाखा ने जीता रेलवे क्रिकेट का खिताब
मथानिया पुलिस ने बताया कि बिजलीघर के पीछे नवोड़ाबेरा मथानिया निवासी नारायणराम पुत्र बंशीलाल माली ने मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि उसका एक वर्कशॉप हेमवर्षा नाम से तिंवरी रोड पर है। 26 अक्टूबर की दोपहर में वह कुछ देर के लिए बाहर गया था। वापिस लौटा तो पता लगा कि गल्ले से 53500 रुपए गायब हैं। वर्कशॉप में काम करने वाले लुुंबाराम से पूछा तो उसने भी किसी के वहां आने की जानकारी नहीं दी। परिवादी ने अपने स्तर इतने दिन तक पता लगाने का प्रयास किया। अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

