साइबर ठगी के आरोपी से 80 हजार रुपए,पांच मोबाइल और नौ एटीएम कार्ड बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइबर ठगी के आरोपी से 80 हजार रुपए,पांच मोबाइल और नौ एटीएम कार्ड बरामद। शहर के अंदरूनी क्षेत्र घोड़ों का चौक में रहने वाली एक महिला को शातिर ने रुपए डबल करने का झांसा देकर 1.42 लाख का फ्रॉड कर लिया। घटना 22-23 अप्रैल की है। पीडि़ता को फ्रॉड का पता लगा तब उसने सदर बाजार थाने में इसकी रिपोर्ट दी। हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शातिर को नागौर से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
आरोपी से पुलिस ने अब साइबर ठगी के 80 हजार रुपए,पांच मोबाइल और नौ एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी द्वारा 50 हजार रुपए मध्यप्रदेश के एक खाताधारक के खाते में सेंड करने का पता लगा है। रुपए जोधपुर के एक बैंक से जाना पता लगा। इस पर रुपए विड्राल कराने वाला पता लगने पर उसे गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।
कलक्टर आलोक रंजन ने स्व-गणना में लिया भाग
सदर बाजार थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि कुचामन की हवेली मेड़ती गेट हाल घोड़ों का चौक भिश्तियों का बास की रहने वाली पल्लवी जैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। उससे शातिर ने 1.42 लाख का फ्रॉड कर लिया। जिस पर जांच करते हुए आरोपी नागौर जिले के भावण्डा निवासी गौतम को गिरफ्तार किया गया।
