Doordrishti News Logo

यातायात पुलिस ने संदिग्ध का पीछा कर 26920 रु.बरामद किए

फुटपाथी युवक लेकर भागा था रूपए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),यातायात पुलिस ने संदिग्ध का पीछा कर 26920 रु.बरामद किए। कमिश्ररेट की यातायात पुलिस ने संदिग्ध युवक को पीछा कर पकड़ा। युवक के पास में 26 हजार 920 रु बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम पता अंता जिला बारां निवासी शंकर पुत्र राजू बागरी बताया। आरोपी ने उक्त रूपए किसी अंजान शख्स के हाथ से छीन कर ले जाना बताया।

गोल्ड में निवेश के नाम पर दो युवकों से 80 लाख का फ्रॉड

यातायात पुलिस निरीक्षक सुंदरकाला के अनुसार कांस्टेबल नाथूराम,जेठूदान व चालक श्रवण राम रेलवे स्टेशन ड्यूटी के दौरान एक शख्स को अंजान व्यक्ति के रूपए छीनकर ले जाने की जानकारी मिली थी। जिस पर पुलिस ने संदिग्ध शख्स का पीछा कर पकड़ा और उक्त रुपए बरामद किए गए। पकड़ा गया आरोपी फुटपाथ रहकर गुजर बसर करता है। साथ ही कचरा बीनने का काम करता है। 26 हजार 920 रुपए में से 420 रुपए खुद की मजदूरी के होना बताया था।