Doordrishti News Logo

जीएसएस से 33 केवी के 50 तांबे के पाइप चोरी

चोर पाइप से भरा कट्टा छोड़कर भागे

जोधपुर,जीएसएस से 33 केवी के 50 तांबे के पाइप चोरी। सांगरिया-साला वास रोड पर बिजलीघर के स्टोर से साइड की दीवार फ़ांद कर घुसे चोरों ने सेंध लगाकर 33 केवी के 50 आईसोलेटर तांबा पाइप चोरी कर लिए। कट्टे में भर ले जाने लगे तब चौकीदार के आवाज दिए जाने पर कट्टा छोडक़र भाग गए।बासनी पुलिस ने बताया कि सांगरिया सालावास रोड पर केवी एसएसएस बिजलीघर है। 4 नवंबर की रात को यहां कुछ चोर साइड की दीवार फांद कर घुसे थे। इस बारे में शंभूसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – लिव इन में रहने वाली महिला आठ लाख के जेवरात लेकर फरार

रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोरों ने यहां से 33 केवी के 48-50 आईसो लेटर पाइपों को चुराया फिर कट्टे में भर कर ले जाने लगे। तब गश्त कर रहे चौकीदार को पता लगने पर आवाज देने पर दीवार के पास में कट्टे को छोडक़र भाग गए। चेक करने पर कट्टे में तांबे के पाइप भरे थे। बासनी पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026

मंदिर में दर्शन के बहाने चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

बाजरे की खड़ी फसल में छिपाकर रखा 42.700 किलो डोडा-पोस्त चूरा बरामद

August 25, 2026

शहर में निखरे श्रावणी रंग सावन महोत्सव की धूम

August 25, 2026

स्कूलों में फोटो-वीडियो पर रोक के आदेश का विरोध

August 24, 2026

388वां वीर दुर्गादास राठौड़ जयन्ती समारोह 27 को

August 24, 2026