Doordrishti News Logo

सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री गहलोत ने भरा नामांकन

सरकार की उपलब्धियां गिनाई -मीडिया के सवालों के जवाब टालते रहे

जोधपुर,सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री गहलोत ने भरा नामांकन। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सुबह सरदारपुरा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। वे इससे पहले अपनी बहन से मिलने के साथ उनका आशीर्वाद लिया। बाद में कलेक्ट्रेट रिटर्निंग कार्यालय पहुंचे। कार्यकताओं ने उनका जमकर अभिनंदन किया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में पांच साल की उपलब्धियां गिनाते रहे मगर मीडिया सवालों का जवाब नहीं दिया। केवल केेंद्रीय जांच एजेसिंयों के सवाल पर कहा कि जनता इसका जवाब देगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। कलेक्ट्रेट पूरी तरह प्रत्याशियों के समर्थकों से भरा हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह सरदारपुरा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां कलेक्ट्रेट परिसर में काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे और नारेबाजी की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत अपनी बड़ी बहन से मिलने एवं आशीर्वाद लेने के लिए महामंदिर निवास पर गए।

यह भी पढ़ें – बाल स्वास्थ्य शिविर में 106 विद्यार्थी लाभान्वित

मुख्यमंत्री गहलोत ने नामांकन भरने के उपरान्त मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी सरकार ने कई विकास कार्य किए है। जिसका देशभर में असर पड़ा है। आज राजस्थान की चर्चा देशभर में हो रही है। आज राजस्थान देश में अग्रणी प्रदेशों में आ गया है। गांवों कस्बों में भी विकास हुआ है। कॉलेजों अस्पतालों की संख्या बढ़ गई है जो 70 साल में कई ज्यादा है। वे जनसेवक के रूप में अपना धर्म निभा रहे है। मीडिया से बातचीत में गहलोत मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते रहे। एक मात्र केंद्रीय जांच एजेंसियों की तरफ से चल रही जांचों को लेकर कहा कि-इसका जवाब जनता देगी इस चुनाव में भी और आगे लोकसभा चुनाव में भी। इसका मुद्दों अगले चुनाव में भी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार फिर से रिपीट हो रही है मगर जनता की राय के सवाल को टाल गए। बागियों के सवाल को भी टाल गए साथ ही 156 सीट आने की बात को भी वे टाल गए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026