Doordrishti News Logo

40वीं स्टेट सब जूनियर शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन 31 से

जोधपुर, राजस्थान राज्य शूटिंग बॉल एसोसिएशन के मार्गदर्शन में जोधपुर जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन जोधपुर द्वारा 40वीं स्टेट सब जूनियर बालक-बालिका शूटिंग बॉल प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन 31 दिसम्बर से 2 जनवरी 2022 तक श्रीसरस्वती बाल वीणा भारती शिक्षण संस्थान सूरसागर के खेल प्रांगण में होगा। आयोजन अध्यक्ष विशाल सांखला ने बताया कि उद्घाटन समारोह 31 दिसम्बर को अपराह्न 3 बजे आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में 20 बालक वर्ग एवं 15 बालिका वर्ग की टीमों की भागीदारी रहेगी। प्रतियोगिता में अलवर, दौसा,चूरू, जयपुर,टोंक, अजमेर,भीलवाड़ा, झुंझुनू,हनुमानगढ, पाली, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़़, सिरोही एवं बीकानेर आदि जिलों की टीमें भाग लेंगी। ये टीमें गुरुवार को जोधपुर पहुंच गई हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सोने-चांदी के जेवर लूटने की वारदात का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

16.25 लाख रुपए नकद बरामद तीन लग्जरी वाहन जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने वेल्डिंग विज्ञान को दिया नया आयाम

August 10, 2026

पिकअप पलटने से घायल बालक सहित दो लोगों की मौत

August 10, 2026

10 साल से फरार 15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

August 10, 2026

दिल्ली में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यक्रम में सीए योगेश बिड़ला ने भगवद गीता पर रखे विचार

August 10, 2026

एमएमयू की बैठक में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा व निर्माण कार्यों पर चर्चा

August 10, 2026

वंदे भारत ट्रेनों से जोधपुर मंडल की बढ़ी कमाई

August 10, 2026

सेन्ट पैट्रिक स्कूल की छात्रा दर्शनी ने जीता स्वर्ण पदक

August 10, 2026