भदवासिया मंडी में 12 लाख की 40 हजार नकली सिगरेट बरामद
स्पेशल टीम ने दो लोगों को पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भदवासिया मंडी में 12 लाख की 40 हजार नकली सिगरेट बरामद। पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशन में नकली सिगरेट के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पेशल टीम ने भदवासिया मंडी में दबिश देकर नामचीन कंपनी की करीब 40 हजार नकली सिगरेट बरामद की।
इनकी अनुमानित कीमत 12 से 15 लाख रुपए बताई गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को स्पेशल टीम को मुखबिर से महामंदिर थाना क्षेत्र स्थित भदवासिया मंडी में नकली सिगरेट के कारोबार की सूचना मिली थी।
रैपिडो टैक्सी में भूली महिला कीमती सामान का बैग,पुलिस की तत्परता से मिला सामान
सूचना पर टीम ने दबिश दी और मौके से करीब 40 हजार नकली सिगरेट बरामद की। मामले में पुलिस थाना महामंदिर में कॉपीराइट एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस बरामद नकली सिगरेट के संबंध में आगे की जांच कर रही है।
पकड़े गए आरोपी :-
अशोक लोहिया (58) निवासी देवनगर थाना क्षेत्र और शिवप्रकाश बाहेती (41),निवासी रमजानजी का हथ्था, बनाड़ थाना क्षेत्र को दस्तयाब किया गया। कार्रवाई उपनिरीक्षक मेहराज तंवर के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने की।
