Doordrishti News Logo

चुनावी रंजिश में प्रत्याशी को दुकान से उठाकर कार में डालने का आरोप

42 हजार रुपए छीनने की शिकायत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चुनावी रंजिश में प्रत्याशी को दुकान से उठाकर कार में डालने का आरोप। शहर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में नगर निगम चुनाव से जुड़ी रंजिश को लेकर एक प्रत्याशी के साथ मारपीट कर उसे जबरन कार में बैठाने और जेब से 42 हजार रुपए छीनने का मामला सामने आया है।

पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कुड़ी भगतासनी निवासी दीपक पुत्र मदनलाल जागिड़ ने रिपोर्ट में बताया कि वह आरएलपी से नगर निगम वार्ड नंबर 50 से चुनाव लड़ा था। 19 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे वह जीडी कॉलेज के सामने अपनी दुकान पर बैठा था। शाम करीब 4 बजे महिपाल भादू निवासी एयरफोर्स और उसके साथ तीन अन्य लोग फॉर्च्यूनर कार से दुकान पर आए।

भदवासिया मंडी में 12 लाख की 40 हजार नकली सिगरेट बरामद

उन लोगों ने कहा कि उसने सामने वाली पार्टी से पैसे लिए हैं और उसमें उनका भी हिस्सा है। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की और उसे दुकान से उठाकर फॉर्च्यूनर में डाल दिया। पीडि़त ने अपनी जेब से 42 हजार रुपए छीनने का भी आरोप लगाया।

दीपक के अनुसार,वह डर के कारण रिंग रोड पर पोकर स्वीट के सामने कार का गेट खोलकर बाहर निकल गया और अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी दोबारा उसकी दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद सुरेश नामक कर्मचारी को पैसे नहीं देने पर दुकान जलाने की धमकी देने का आरोप है। पीडि़त ने आरोप लगाया कि चुनाव लडऩे की बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखते हैं। जांच उप निरीक्षक सहदेव को सौंपी गई है।